केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूजीसी ने देशभर के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती शुरू करने का आदेश दिया था, ताकि जुलाई तक नए छात्रों के आगमन पर उन्हें शिक्षकों की कमी न खले। लेकिन अभी भी कई विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शिक्षक भर्ती सहित अन्य नियमों का पालन करना कुलपति की जिम्मेदारी है। हर नियम को पूरा करवाने के लिए संबंधित संस्थान के प्रमुख की जिम्मेदारी तय की गई है। अगर जिम्मेदारी में कोताही हुई होगी, तो संबंधित संस्थान प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें : निजी विवि के लिए योगी सरकार का नया कानून, जानें क्या होगा असर