बच्चों में मोबाइल गेम्स के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने हेल्दी गेम्स ईजाद करने की मांग रखी है। ताकि छात्र गेम्स खेलते हुए भी आरोग्य रह सकें।
सीनियर सिटीजन में भूलने की बीमारी बढ़ रही है। अकेलापन भी उन्हें परेशान करता है। इसी के तहत छात्र ऐसा मोबाइल गेम्स ईजाद करेंगे। जिससे उनका दिमाग तेजी से काम करेगा और उनकी यादें ताजा होंगी।
गर्मियों में वनों में आग की घटना बढ़ जाती हैं। हालांकि, सरकार अभी तक सैटेलाइट से पता लगाकर इसकी सूचना संबंधित राज्यों को देती है। पिछले दिनों आग से 11 सैनिक जिंदा जल गए थे। सरकार एक ऐसी तकनीक चाहती है। जिससे जल्द से जल्द आग की जानकारी मिल सके। साथ ही जान माल का बचाव किया जा सके।