फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPCET 2025: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, 18 फरवरी तक करें आवेदन

Mon, 03 Feb 2025 03:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPCET 2025: एचपीटीयू ने एचपीसीईटी 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 है। परीक्षा 10-11 मई को होगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPCET 2025: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) 2025 के जरिए बीटेक, एमएससी और एमबीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

HPCET 2025 Exam Pattern: परीक्षा तिथि और पैटर्न

एचपीटीयू 10 और 11 मई 2025 को एचपीसेट परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे और पंद्रह मिनट होगी। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान से संबंधित 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

HPCET 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड और आवश्यक अंक

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • अनिवार्य विषयों में भौतिकी और गणित शामिल होना चाहिए, जबकि रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान या तकनीकी व्यावसायिक विषयों में से कोई एक विषय होना चाहिए।
  • सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं।
  • आरक्षित श्रेणी (SC/ST/BPL) के उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।

HPCET 2025: आवेदन शुल्क

SC, ST और BPL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है। अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड किसी भी एक माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन

HPCET 2025 Application Form: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, जैसे नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद, उम्मीदवार को यूजर आईडी और पासवर्ड मेल पर प्राप्त होगा।
  • आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें, और व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन किए हुए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से करें।
  • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें