HPCET 2025 Exam Pattern: परीक्षा तिथि और पैटर्न
एचपीटीयू 10 और 11 मई 2025 को एचपीसेट परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे और पंद्रह मिनट होगी। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान से संबंधित 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
HPCET 2025: आवेदन शुल्क
SC, ST और BPL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है। अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड किसी भी एक माध्यम से किया जा सकता है।
HPCET 2025 Application Form: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें, जैसे नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद, उम्मीदवार को यूजर आईडी और पासवर्ड मेल पर प्राप्त होगा।
- आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें, और व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन किए हुए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें।