फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTET 2019: आंसर-की जारी, 14 दिसंबर तक उठाएं आपत्ति

Tue, 10 Dec 2019 05:09 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET - Himachal Pradesh Teacher Eligibility Test 2019) की आंसर-की जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने ये आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इसकी आंसर-की देख सकते हैं। इसके लिए आप एचपीबोस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आंसर-की के लिए डायरेक्ट लिंक हम आपको आगे इस खबर में भी दे रहे हैं।

अगर आपको लगता है कि एचपी टीईटी की अंसर-की में कहीं कोई गलती है, तो आप उसपर आपत्ति उठा सकते हैं। बोर्ड ये मौका आपको दे रहा है। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 14 दिसंबर 2019 तक का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जैसे भारत के झंडे का नाम 'तिरंगा', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों के झंडों के नाम

कैसे दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

अभ्यर्थी एचपीबोस की आईडी पर ई-मेल के जरिए आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी जा रही आईडी पर ई-मेल भेजना होगा -

विज्ञापन

hpbosesopapersetting.43@gmail.com

आपत्तियों के निराकरण के बाद बोर्ड अंतिम रूप से आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद परीक्षा के नतीजे की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें : जानें किस आधार पर इन बड़े देशों में मिलती है नागरिकता, क्या हिंदू बन सकते हैं पाकिस्तानी नागरिक

हिमाचल प्रदेश टीईटी 2019 का आयोजन 10, 12, 17 और 24 नवंबर 2019 को किया गया था। कई अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।  

HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
HPTET official Answer key 2019 डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें