फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP SET 2023: 17 मार्च को नहीं होगी हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, जानें नई तिथियों पर क्या है अपडेट

Wed, 06 Mar 2024 05:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP SET 2023 Postponed: हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा अस्थाई रूप से 17 मार्च को आयोजित होने वाली थी। आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तिथि कब जारी होगी, इस संबंध में नीचे जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
HPPSC SET 2023 Exam - फोटो : My Result Plus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC HP SET 2023 Postponed: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET 2023) स्थगित कर दी है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, एचपीएसईटी परीक्षा 2023 का आयोजन 17 मार्च, 2024 को किया जाना था, लेकिन अब यह परीक्षा इस दिन नहीं होगी। आयोग परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी करेगा। संशोधित कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, "आयोग के 20 जनवरी, 2024 के नोटिस के अनुरूप, एचपी राज्य पात्रता परीक्षा- 2023 का आयोजन अस्थायी रूप से 17 मार्च, 2024 को होना था। यह सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए है कि उक्त राज्य पात्रता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी गई है। उक्त परीक्षा की अगली तारीख उचित समय पर अधिसूचित की जाएगी।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें