हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)ने 21 अक्टूबर, 2022 को सहायक प्रोफेसर परीक्षा की उत्तर कुंजी 2022 जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा भौतिकी (कॉलेज कैडर) में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आयोजित की गई थी।
HPPSC Answer Key 2022: उम्मीदवार दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां
उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। इसलिए इसके खिलाफ उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, उन्हें 28 अक्टूबर, 2022 तक इसे दर्ज करना होगा। आपत्तियां दी गई तिथि तक व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा या कूरियर द्वारा की जा सकती हैं। अपूर्ण आपत्ति पत्रों पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
आपत्तियों के साथ उम्मीदवारों को दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत करना होगा।
एक बार जब उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, तो आयोग डिजिटल प्रारूप में परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उसी के आधार पर परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे
HPPSC Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- उम्मीदवार एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर लॉग इन करें।
- परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर डिसप्ले होगी।
- उत्तर कुंजी के विवरण की जाँच करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर अपने पास रख लें।