HPBOSE Winter Session Annual School Exam 2023 Dates: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने शीतकालीन सत्र के स्कूलों के लिए कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा 2022-23 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कक्षा तीन और पांचवीं के लिए एचपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से पांच दिसंबर, 2022 तक होगी। जबकि कक्षा आठवीं की परीक्षा 28 नवंबर से छह दिसंबर, 2022 के बीच होगी।
परीक्षाएं सुबह 9:45 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। निरीक्षक सुबह 9:45 बजे छात्रों को प्रश्न/ उत्तर पुस्तिका वितरित करेंगे और छात्रों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा लिखने की अनुमति दी जाएगी।