HPBOSE SOS Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने स्टेट ओपन स्कूल (SOS) परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परिणाम सितंबर 2025 में आयोजित कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीबोस एसओएस रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर के जरिए लॉग इन करना होगा। बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग रिजल्ट लिंक जारी किए गए हैं।
एचपीबोस एसओएस कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करके संबंधित कक्षा का परिणाम देख सकते हैं।