फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल बोर्ड ने जारी की पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं की डेटशीट, 16 मार्च से होंगी परीक्षाएं

Sat, 16 Jan 2021 05:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने शनिवार को पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी की गई है। छात्र अपनी डेटशीट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NTA ने जारी किया IIFT MBA 2021 एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



परीक्षाओं के दौरान छात्रों को फेस मास्क पहनना होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। आपको बता दें कि परीक्षाओं के शेड्यूल के मुताबिक, पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक होंगी। जबकि, आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक होंगी।HPBOSE नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी और 9 अप्रैल तक चलेंगी। इसी तरह से ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में 27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से लेकर आठवीं तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें