HPBOSE सितंबर-अक्तूबर 2022 में हुई थी टर्म-1 परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 सितंबर से छह अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि 10वीं की परीक्षा 15 सितंबर से एक अक्तूबर, 2022 तक आयोजित हुई थी। HPBOSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट 2023 में टर्म-1 स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता की स्थिति शामिल होगी।
बोर्ड मार्च/अप्रैल 2023 में कक्षा 10वीं-12वीं की टर्म-2 परीक्षा आयोजित करेगा। परिणाम डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परिणाम और उनके नाम, रोल नंबर, अनुभागीय अंक और कुल अंक और अन्य विवरण की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।