फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2020: इस साल 12वीं में 65654 छात्र-छात्राएं हुई पास, इतने छात्र हुए थे शामिल

Thu, 18 Jun 2020 12:41 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया बारहवीं का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

HP Board 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा माईरिजल्टप्लस वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस वर्ष हिमाचल बोर्ड परीक्षा में 65654 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं वहीं 86633 छात्रों में से 9391 स्टूडेंटस की कंपार्टमेंट आई है।

विज्ञापन


इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 12वीं कक्षा में  76.07 फीसदी विद्यार्थी  पास हुए हैं। बता दें कि इस साल 12वीं आर्ट्स परीक्षा में शिमला की श्रुति कश्यप ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर सुशांत चौहान रहे उन्होंने इस परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च से 27 मार्च के बीच हुआ था। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल हिमाचल बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। इससे पहले बोर्ड ने हाल ही में दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट में कांगड़ा की तनु ने टॉप किया था। उन्होंने 98.71 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।
विज्ञापन


कैसे चेक करें हिमाचल बोर्ड बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?

चरण 1: सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org है। 
चरण 3: यहां विद्यार्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चरण 4: लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
चरण 5: जहां अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी है।
चरण 6: इसके बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वो डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल बोर्ड के रिजल्ट का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

'अमर उजाला' पर देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अमर उजाला के माईरिजल्टप्लस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें