फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Compartmental Result 2020: बारहवीं के कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें

Fri, 30 Oct 2020 11:32 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

HPBOSE Compartment Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का कंपार्टमेंट रिजल्ट HPBOSE की आधिकारिक पोर्टल hpbose.org पर जारी किया है। जिन छात्र-छात्राओं ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश: 2 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल, इस तरह से होगा कक्षाओं का संचालन


 

विज्ञापन

बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 18 जून 2020 को जारी किया था। जो अभ्यर्थी पास नहीं हुए थे उन्होंने कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी जिसका रिजल्ट अब जारी हुआ है। एचपी बोर्ड ने बारहवीं के कंपार्टमेंट की परीक्षा का आयोजन सितंबर माह में कराया था।

इसे भी पढ़ें-IGNOU TEE 2020: फरवरी 2021 से होंगे दिसंबर टर्म एंड एग्जाम, 15 दिसंबर तक करें आवेदन


ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.og है।
-यहां आपको बारहवीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका कंपार्टमेंट रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें