हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE ) ने बारहवीं कक्षा के कंपार्टमेंटल और स्कूल ऑफ ओपन स्टडीज (एसओएस) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। हम यहां आपको हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का यूआरएल एड्रेस बता रहे हैं, जिसके जरिए आप इस पर क्लिक करे डायरेक्ट वेबसाइट पर पहुंचकर अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने रेग्युलर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड 15 फरवरी को ही जारी कर दिए थे। एसओएस और कंपार्टमेंटल स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड आज यानी 27 फरवरी को जारी किए गए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: hpbose.org
यहां क्लिक करते ही वेबसाइट पर पहुंचे:
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
पहला स्टेप: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह आधिकारिक वेबसाइट है- hpbose.org
दूसरा स्टेप: स्टूडेंट कॉर्नर ड्रॉप-डाउन से एसओएस या कंपार्टमेंटल पर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप: जो पेज खुलेगा उस पर अपना इंफॉर्मेशन भरें।
चौथा स्टेप: लॉग इन होते ही अपना एडमिट कार्ड डाउलोड करें।
आपको बता दें कि परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी और उससे पहले सभी विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। बिना एडमिट कार्ड के विद्यार्थी परीक्षाओं से बाहर हो सकते हैं।