HPBOSE 10th 12th Result: यहां मिलेगा सबसे पहले अपडेट
बोर्ड राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एचपीबीओएसई पर नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और
Results.Amarujala.Com देखते रहें या अमर उजाला
amarujala.com/education पढ़ते रहें। तारीख और समय की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इसकी जानकारी भी यहां साझा की जाएगी। सभी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
HPBOSE 10th 12th Result मई में होगा जारी
रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम पहले अप्रैल 2023 के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद थी, लेकिन जारी नहीं किया गया था, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा का परिणाम मई 2023 के दूसरे सप्ताह या अंतिम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
HPBOSE Result: तीनों संकाय का परिणाम साथ
उम्मीदवार ध्यान दें कि रिजल्ट तीनों संकाय- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा। एक बार 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम भी नियत समय में जारी करेगा। परिणाम आने के बाद छात्रों को अपना HPBOSE कक्षा 12वीं हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
HPBOSE 10th 12th कब हुई थीं परीक्षाएं?
HPBOSE ने 11 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा और 10 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो योग्य नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिणाम आने के बाद इसका विवरण साझा किया जाता है।