नकल के दो मामलों में एक साल के लिए अयोग्य
एचपी टीईटी परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले सामने आए। इनमें TGT (नॉन-मेडिकल) विषय के दो उम्मीदवारों को अनुचित साधन (UMC) का दोषी पाया गया। यूएमसी शाखा ने दोनों उम्मीदवारों को एक साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
आपत्तियों के बाद तैयार हुआ अंतिम परिणाम
एचपी टीईटी का परिणाम उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर जारी किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर TET JUNE-2026 लिंक के जरिए अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिणाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार इन आसान चरणों की मदद से अपना एचपी टीईटी जून 2026 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर ‘TET Result June 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एचपी टीईटी परिणाम दिखाई देगा।
- परिणाम में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करें।
- भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।