HP TET 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( HP TET 2020) की प्रोविजनल 'आंसर की' जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आंसर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आंसर की को चैलेंज भी कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 16 सितंबर को रखी गई है।
HPTET आंसर की कैसे डाउनलोड करें
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org है।
-यहां आपको प्रोविजनल आंसर की मिलेगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
-अगर आप किसी प्रश्न के उत्तर को चैलेंज देना चाहते हैं तो सुधार दर्ज करें।
-इसके बाद उसे hpbosepapersetting.43@gmail.com पर भेज दें।
इससे पहले यह परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से कई बार स्थगित हुई थी। इसके बाद आखिर में 25 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच परीक्षा आयोजित हुई थी।