हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBSE) द्वारा HP शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी hpbose.org से परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि HPTET 2019 परीक्षा 10 नवंबर, 22, 10, 12, 17 और 24 नवंबर, 2019 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। योग्य उम्मीदवारों का टीईटी प्रमाणपत्र 7 साल के लिए वैध होगा।
यह परीक्षा टीजीटी आर्ट्स / नॉन-मेडिकल / मेडिकल / शास्त्री / एलएलटी / जेबीटी / पंजाबी / उर्दू विषयों की सीटों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थी HPTET के एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें :
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2 : डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : पंजीकरण संख्या, रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4 : स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें, और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
HP TET एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, कई विभागों ने मांगे आवेदन