फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2020: पिछले चार साल से बोर्ड के परिणामों में गिरावट, आखिरी रिकॉर्ड बना 2016 में

Thu, 18 Jun 2020 06:53 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते सालों का पास प्रतिशत-
  • 2019 - 62.01 फीसदी
  • 2018 - 69.67 फीसदी
  • 2017 - 72.89 फीसदी
  • 2016 - 78.93 फीसदी
विज्ञापन
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा माईरिजल्टप्लस वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने इस बात की पुष्टि की है कि परिणाम आज यानी 18 जून को दोपहर 11:30 बजे जारी होंगे। 
विज्ञापन


बीते कुछ सालों से देखा जा रहा है कि परीक्षा को पास करने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आ रही है। यह 2016 से नीचे की ओर गिरता जा रहा है। 2019 में 62.01 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए जबकि साल 2018 में पास प्रतिशत 69.67% था। 2017 में  72.89% और 2016 में 78.93% था। यानी सबसे अच्छा प्रदर्शन 2016 में रहा। अब देखना यह है कि 2016 में बना रिकॉर्ड कायम रहता है या इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

आपको बता दें कि हर साल हिमाचल बोर्ड 12वीं का परिणाम अप्रैल के अंतिम दो सप्ताह में घोषित किया जाता है। 2016 में इसे 26 अप्रैल को घोषित किया गया था; 2017 में यह 28 अप्रैल, 2018 में इसे 24 अप्रैल और 2019 में 22 अप्रैल को घोषित किया गया था।
विज्ञापन


इस साल लॉकडाउन के कारण मार्च में होने वाली 12वीं की भूगोल परीक्षा को बीच में रोक कर परीक्षा 8 जून को प्रदेश में आयोजित करवाई। उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/  पर देख सकते हैं।

ऐसे देखें परिणाम
  • सबसे पहले उम्मीदवार माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
  • 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें। 
  • अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें