हिमाचल प्रदेश में 12वीं के छात्र बोर्ड परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परिणाम आज यानी 18 जून को दोपहर 11:30 बजे जारी होंगे। इससे पहले बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए थे। छात्रों के लिए सलाह है कि वे एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
लॉकडाउन के कारण मार्च में होने वाली 12वीं की भूगोल परीक्षा को बीच में रोकना पड़ा। काफी इंतजार के बाद बोर्ड ने ये परीक्षा 8 जून को प्रदेश में आयोजित करवाई। उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://results.amarujala.com/ देख सकते है। नीचे दिए चरणों का पालन करके करें खुद को रजिस्टर...
कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 सबसे पहले उम्मीदवार माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
चरण - 4 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।