आपको बता दें कि एचपी बोर्ड ने छात्रों के परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स सूची, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।
इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा है। 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए हैं। तीन संकाय में 41 टॉपर है, इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
HP Board Class 12 Result 2024: रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक
- बोर्ड का नाम
- परिणाम का नाम
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
HP Board Class 12 Result 2024: कैसे चेक करें अपने परिणाम
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को अमर उजाला परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एचपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कक्षा 12 के लिए एचपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंत में, परिणाम देखने के बाद छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लेना होगा।