टॉपर साइना का शानदार प्रदर्शन
न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। साइना ने 7 में से पांच विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल किए हैं। साइना को अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में 100 में से 100 अंक मिले हैं। वहीं, हिंदी और संस्कृत में 100 में 98 अंक मिले।
साइना ठाकुर (99.43%)
न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना, कांगड़ा
| विषय |
प्राप्तांक |
| अंग्रेजी |
100 |
| गणित |
100 |
| सामाजिक विज्ञान |
100 |
| विज्ञान |
100 |
| कंप्यूटर विज्ञान |
100 |
| हिंदी |
100 |
| संस्कृत |
98 |
| कुल प्राप्तांक |
696/700 |
टॉप-3 में एक भी छात्र नहीं
हिमाचल बोर्ड 10वीं के नतीजों में छात्राओं का बोल बाला रहा। टॉप-3 की सूची पर छात्राओं ने कब्जा किया। यहां तक की टॉप-4 स्टूडेंट्स की सूची में भी एक भी लड़का नहीं है।
HPBOSE 10th Topper List 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट
न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालीन बिलासुपर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉप-4 स्टूडेंट्स की सूची इस प्रकार है:
| रैंक |
नाम |
प्रतिशत |
प्राप्तांक |
कुल अंक |
जिला |
| 1 |
साइना ठाकुर |
99.43% |
696 |
700 |
कांगडा |
| 2 |
रिदिमा शर्मा |
99.29% |
695 |
700 |
बिलासपुर |
| 3 |
मुदिता शर्मा |
99.14% |
694 |
700 |
सोलन |
| 3 |
परणिका शर्मा |
99.14% |
694 |
700 |
बिलासपुर |
| 4 |
अन्नवी शर्मा |
99.00% |
693 |
700 |
मंडी |
| 4 |
एंजल |
99.00% |
693 |
700 |
ऊना |
| 4 |
अक्षरा |
99.00% |
693 |
700 |
हमीरपुर |
प्रदेश भर में करीब 95 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था।