फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack IBPS Clerk 2020: रीजनिंग सेक्शन में 40 में 40 अंक लाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

विज्ञापन
परीक्षार्थी - फोटो : iStock
विज्ञापन

IBPS क्लर्क की परीक्षा में रीजनिंग सेक्शन को क्वालिफाई करने के लिए आपको एक परफेक्ट टाइम मैनेजमेंट, परफेक्ट मानसिक क्षमता और तार्किक सोच की जरूरत है। साथ ही इसके लिए आपको अपने दिमाग को तेज चलाना होगा और कम से कम समय में सही जवाब देना होगा। यहां इस ब्लॉग में आपको वो आसान टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से रीजनिंग सेक्शन को क्वालिफाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स 

 
टॉपिक्स पिछले वर्षों के पेपर के आधार पर
पजल और सीटिंग अरेंजमेंट, इनइक्वालिटि, लिनियर अरेंजमेंट 10-15 प्रश्न
युक्तिवाक्य 5 प्रश्न
इनपुट/आउटपुट 5 प्रश्न
पजल और सीटिंग अरेंजमेंट 5 प्रश्न
कोडिंग डिकोडिंग 3-4 प्रश्न
डाटा पर्याप्तता (Sufficiency) 4 प्रश्न
वक्तव्य और अनुमान, निष्कासन.ब्लड रिलेशन 15-20 प्रश्न

कैसे सॉल्व करें:
1. पजल और सीटिंग अरेंजमेंट
  • इसके लिए कोई ट्रिक नहीं है लेकिन आपको प्रैक्टिस करते रहना है। 
  • आपको प्रश्न पढ़ते हीं दिमाग में उसको सॉल्व करने के सामान्य उपाय लाने होंगे। 
  • उन डाटा को नोट करना शूरू करें जो सही जानकारी देते हैं। 
  • प्रश्नों में दिए गए शर्तों को क्रमबद्ध तरीके से अरेंज करें। 
  • जो पजल में जानकारी ना दिया हो उनको एलिमिनेशन मैथड से एलिमिनेट करें। 
  • यह विधि आपको अंतिम उत्तर देने में काम आएगी, इससे आप गलत जवाब देने से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

2. युक्तिवाक्य
  • ऑड डिडक्टिव रीजनिंग के आधार पर, दो या दो से अधिक समाधान में से सही सिलेक्ट करें। 
  • यह वेन्न डायग्राम और विश्लेषक की मदद से सॉल्व किया जाता है। 
  • उदाहरण : सभी कुत्ते बिल्ली है, कुछ बिल्ली शेर हैं, कोई भी शेर हिरण नहीं है। 
  • उत्तर : कुछ शेर कुत्ते हैं। कुछ हिरण बिल्ली नहीं हैं।  

3. इनपुट/आउटपुट
  • इसमें शब्दों के अरेंजमेंट, वाक्यों, अंकों और चिन्हों के मिलान से सॉल्व होता है। जैसे कुछ इनपुट्स आउटपुट के आधार पर दिए होते हैं। 
  • इसके लिए आपको एक अच्छा निरीक्षक बनना होगा, पैटर्न को समझना होगा और फिर उसे सही क्रम में अरेंज करना होगा। 

4. कोडिंग डिकोडिंग
  • यह रीजनिंग सेक्शन का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है। कोडिंग एक प्रक्रिया है जिसमें संख्या और शब्दों को एक नियम के आधार पर सेट किया जाता है। डिकोडिंग में दिए गए कोड के आधार पर एक वास्तविक अर्थ बनाना होता है। 
  • कोड में दिए गए अक्षरों और अंकों को समझना चाहिए। 
  • खाली जगह पर सही अंक या अक्षर भरें। 

5. डाटा पर्याप्तता (Sufficiency)
  • इन तरह के प्रश्नों में ऊंचाई, वज़न, रैंक, स्थान, गति आदि से संबंधित प्रश्न आते हैं। 
  • यह पजल के एक समान आधार पर सॉल्व होते हैं। 

6. ब्लड रिलेशन 
  • ब्लड रिलेशन के प्रश्नों को आप अपने परिवार के सदस्यों पर सेट करके हल कर सकते हैं। 
  • यह बहुत आसान टॉपिक होता है, जो आपको रीजनिंग में अच्छे स्कोर हासिल करने में मदद करता है। 

7. आसान टिप्स
  • बुद्धिमानी से प्रश्नों को समझें और सॉल्व करें। 
  • टाइम मैनेजमेंट सही रखें, पहले आसान प्रश्नों को हल करें। 
  • स्मार्ट ट्रिक अपनाएं। 
  • अपने कॉन्सेप्ट क्लियर करें। 
  • दिशा से अवगत रहें। 
  • जल्दी जवाब पाने के लिए दिमाग में डायग्राम तैयार करें। 
  • एकाग्र रहें

अगर आप भी सरकारी बैंक में क्लर्क की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। 70 दिनों का यह कोर्स मात्र 2,099 रु. में उपलब्ध है। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आईबीपीएस क्लर्क की पक्की तैयारी। इस कोर्स के नए बैच 14 सितम्बर से शुरू हैं। इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें: https://bit.ly/2R85FFd

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स के द्वारा पाएं इस परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/Fm9PjpfV39aRKt3t8

Advertorial
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें