BITSAT 2020: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस, पिलानी ने बिटसैट 2020 के लिए ऑनलाइन टेस्ट स्लॉट बुकिंग शुरू कर दी है। अभ्यर्थी बिटसैट 2020 परीक्षा के लिए अपना टेस्ट स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बिटसैट 2020 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो कल यानी कि 10 सितंबर शाम 5 बजे तक अपना टेस्ट स्लॉट बुक करा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
bitsadmission.com
इसे भी पढ़ें-JEE Mains 2020: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेन रिजल्ट को लेकर कही ये बात
अभ्यर्थी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस की आधिकारिक वेबसाइट
bitsadmission.com पर जाकर टेस्ट स्लॉट बुक करा सकते हैं। बिटसैट 2020 परीक्षा के प्रवेश पत्र 13 सितंबर को जारी किए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। BITSAT 2020 परीक्षा ऑनलाइन होगी जो कि तीन घंटे तक चलेगी। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं पास की है, वो बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस में प्रवेश के लिए इस परीक्षा को दे सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड इस परीक्षा में भौतिक, रसायन, अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग, गणित और विज्ञान विषयों से सवाल पूछे जाते हैं।
BITSAT के लिए ऐसे करें टेस्ट स्लॉट बुक
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बिटसैट की आधिकारिक वेबसाइट
bitsadmission.com
- यहां होम पेज पर आपको स्लॉट बुकिंग का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जैसे ही आप अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करेंगे, नया पेज खुलेगा।
-जहां आप ऑनलाइन टेस्ट का स्लॉट बुक कर सकते हैं।