प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी को लेकर बनी रणनीति
बैठक में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, डाक विभाग, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। एनटीए के महानिदेशक भी बैठक में मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षित ढुलाई, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की।
कई केंद्रीय सुरक्षा बलों की भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि सरकार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए गंभीर है। वहीं, NEET परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, जिसके चलते छात्र और अभिभावक जवाबदेही तय करने और व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।