शिकायत करते समय क्या जानकारी देनी होगी?
शिकायत दर्ज करते समय उम्मीदवारों को घटना की पूरी जानकारी देनी होगी, जैसे कि यह किस वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल पर देखी गई, घटना कब और किस समय हुई। इसके साथ ही, शिकायत को मजबूत बनाने के लिए स्क्रीनशॉट, लिंक, फोटो या अन्य संबंधित दस्तावेज़ भी अपलोड किए जा सकते हैं, ताकि NTA मामले की जांच कर सके।
यहां दर्ज करें शिकायत?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों, पेपर लीक की अफवाहों और फर्जी दावों की रिपोर्ट करने के लिए innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026/ पोर्टल उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी एवं आम नागरिक इस पोर्टल पर अपनी जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं, नोटिस और अपडेट www.nta.ac.in तथा neet.nta.nic.in वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार किसी भी अफवाह या फर्जी दावे पर भरोसा न करें। केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा सके।