1456: जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग (टाइप के माध्यम से मुद्रण विद्या का आविष्कारक) ने गुटेनबर्ग बाइबिल (इसका प्रकाशन जर्मनी के माइंस शहर में हुआ ) के नाम से आधुनिक ढंग की दुनिया के पहले छापेखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी थी।
1821: मेक्सिको (उत्तर अमेरिका में स्थित है) ने आज ही के दिन आजादी की घोषणा की।
1922: स्पेन के खिलाफ मोरक्को (उत्तरी अफ्रीका का एक देश है) में विद्रोह की शुरुआत हुई।
1939: जर्मनी और तत्कालीन सोवियत संघ ( जिसे सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ भी कहा जाता है) के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर किया।
ये भी पढ़ें- जहां दादा चौकीदार और पिता ड्राइवर हैं, उसी कोर्ट में जज बने चेतन, ऐसे हासिल की सफलता
1947: वल्लभ भाई पटेल (जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे) को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
1976: आज ही के दिन भूकंप से चीन में हजारों लोगों की मौत हुई।
1979: ईरान की सेना ने कुर्दों (कुर्द लोग मुख्य रूप से उत्तरी इराक, दक्षिणपूर्वी तुर्की तथा उत्तरी सीरिया में पाए जाते हैं) के खिलाफ मोर्चा खोला।
ये भी पढ़ें- 22 अगस्तः जब भारत में इस शहर का हुआ था जन्म और जलाई गई कपड़ों की होली
1990: आर्मेनिया पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश है। आज के दिन इसने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1995: देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
1999: इस्त्राइल और फलिस्तीन के बीच मान्यता संबंधी मुद्दों पर बाते पुन: प्रारंभ हुई।
ये भी पढ़ें- NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।