फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त: भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत और स्पाइडरमैन का फैंटेसी लुक

Sat, 10 Aug 2019 01:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
spiderman - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बच्चों के लिए उनकी दुनिया अब कार्टून्स तक सीमित नहीं है वे बचपन से ही देश-दुनिया में हो रहे बदलावों पर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बात पुरानी हो या आज के दौर की स्पाइडर मैन की तरफ बच्चों का रुझान कम नहीं है। 1962 में आज ही के दिन स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था। दूसरी तरफ सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों ने अपनी जान गवा दी। ऐसे ही इतिहास में 10 अगस्त के दिन कई ऐसी घटनाएं दर्ज हुईं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता हो।

विज्ञापन

जानें देश-दुनिया में 10 अगस्त की अन्य अहम घटनाएं-

1809 : इक्वाडोर ( दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है) स्पेन से आजाद हुआ।
1822 : सीरिया (इसराइल तथा इराक के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है) में आज ही के दिनम भूकंप आया जिससे 20 हजार लोगों की मौत हो गई।
1831: चक्रवाती तूफान के कारण कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में डेढ़ हजार लोगों ने अपनी जान गवा दी।
1894 : वी.वी.गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म आज ही के दिन 10 अगस्त को ब्रह्मपुर, ओड़िशा में हुआ था।
1966 : आज ही के दिन अमेरीका ने अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यान भेजा। इसके पीछे कारण था, भेजे जाने वाले रॉकेट उतारने के लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेना। 
1962 : बच्चों के दिल को लुभाने वाला स्पाइडर 10 अगस्त यानी आज ही के दिन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया। 

यह भी पढ़ें- स्कॉलरशिप की मदद से भारतीय छात्र-छात्राएं जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया, अब उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान
विज्ञापन

1977 : 11 साल के बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने उत्तरी ऑयरलैंड (यूनाइटेड किंगडम का एक संघटक देश है) की यात्रा पूरी की। 
1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 (उपग्रह प्रक्षेपण यान परियोजना एपीजे अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में की गई) को प्रक्षेपित किया। 
1990 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन लगभग 15 महीने की यात्रा के बाद शुक्र ग्रह पर पहुंचा और उतरने के कुछ ही देर बाद उसका केलिफोर्निया (पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य) स्थित संचालन केन्द्र से संपर्क टूट गया।

यह भी पढ़ें- क्या है शिमला समझौता, जम्मू-कश्मीर मामले पर इसी की दुहाई दे रहा है पाकिस्तान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें