फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दुस्तान कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी के 9 छात्रों का BCIL-2018 में हुआ सलेक्शन 

Tue, 31 Jul 2018 05:49 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
9 छात्रों का BCIL-2018 में सलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बायोटेक्नोलॉजी (जैव प्रौद्योगिकी) के 9 छात्रों का सलेक्शन BCIL (बायोटेक कंर्सोटियम इंडिया लिमिटेड- 2018) में हुआ है। बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके विभाग के 9 छात्र चारू अग्रवाल, शबनम, गुरुप्रीत कौर, नेहा सिंह, अमन यादव, पूर्वी गोयल, सौरभ यादव, अनुभव कुमार और विजय कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली BCIL (बायोटेक कंर्सोटियम इंडिया लिमिटेड- 2018) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 
विज्ञापन


बायोटेक कंसोर्टियम इंडिया लिमिटेड, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, भारत सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रम है, जो अखिल भारतीय स्तर पर हर साल परीक्षा का आयोजन कराता है। इस परीक्षा में (B.Tech., M.Tech.-Biotech) के फाइनल ईयर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट हिस्सा लेते हैं। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को मैरिट लिस्ट के आधार पर भारत की टॉप बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में छह महीने की ट्रेनिंग पर भेज दिया जाता है। 

परीक्षा में सफल छात्रों को BCIL की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी अहमियत रखता है। BCIL की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को जिन कंपनियों में ट्रेनिंग पर भेजा जाता है, उन्हें वहीं पर रिसर्च/एनालिस्ट या प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में नौकरी भी ऑफर कर दी जाती है। हिन्दुस्तान कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व छात्र भारत की अग्रणी कम्पनियों जैसे- बायोकॉन, सनफार्मा, इन्टास फार्मा, ल्यूपिन, नेस्ले इंडिया जै,नटैक्स ,वैज्ञानिक आदि बड़े पदों पर कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

9 छात्रों का BCIL-2018 में हुआ सलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
BCIL परीक्षा में हिन्दुस्तान कॉलेज के 9 छात्रों के सलेक्शन पर संस्थान के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने खुशी जताते हुए बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के शिक्षकों को भी बधाई का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों ने संस्थान का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने  कहा कि मुझे पूरा विश्वास है ये सभी छात्र भविष्य में अच्छे टेक्नोक्रेट या वैज्ञानिक बनकर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। ऐसे होनहार छात्रों के लिए संस्थान उनके सुनहरे भविष्य की कामना करता है।

संस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर वीके शर्मा ने छात्रों की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए खुशी जताई और कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और अच्छे मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। BCIL परीक्षा में सफल छात्रों को डीन स्टूडेंट वैलफेयर डॉक्टर  संदीप अग्रवाल, डॉक्टर संजय जैन, डॉक्टर निशांत कुमार सिंह, डॉक्टर अरुण प्रसाद चोपड़ा, डॉक्टर सीएन त्रिपाठी, अनुराग वाजपेयी और एएस कपूर ने भी बधाई दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें