कुलाधिपति, कुलपति, रजिस्ट्रार, डीन,, चेयरपर्सन, सुपरवाइजर को भी उक्त ड्रेस कोड पहनना अनिवार्य है। यदि कोई ड्रेस कोड के तहत परिधान नहीं पहनेगा तो उसे समारोह में भाग लेने वाले की अनुमति नहीं होगी। ड्रेस कोड के साथ-साथ सभी को फार्मल फुटवियर पहनना अनिवार्य है।
रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य
दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सात अगस्त की रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है तो उसे समारोह सूची से बाहर कर दिया जाएगा। छात्र समारोह में अभिभावक या परिवार से किसी एक व्यक्ति को लाने की अनुमति होगी, लेकिन एक अगस्त से पहले उसे उक्त व्यक्ति का नाम विश्वविद्यालय प्रबंधन को देना अनिवार्य होगा।