वर्कशॉप में साइबर एक्सपर्ट अंकित मालवीय ने विभिन्न कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी देते हुए मुख्यत: लाइनैक्स ऑपरेटिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में कई अहम जानकारियां शेयर कीं। वर्कशॉप का सफल संचालन सिविल एंड एनवायरमेंटल डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर निशू वर्मा ने किया। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय पाराशर ने दिया। इस कार्यशाला में संस्थान के डीन फैकल्टी डॉक्टर हरेन्द्र सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. पीएस जोसन, डीन रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट प्रोफेसर एमएस गौर, डॉक्टर कपिल गुप्ता, डॉक्टर राजेश कहरवार, डॉक्टर वीके गुप्ता, पुनीत मंगला, डॉक्टर हितेन्द्र गर्ग मौजूद रहे।