फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा ग्रुप: हिंदुस्तान कॉलेज में ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स पर प्रोग्राम शुरू

Fri, 01 Jun 2018 09:19 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा ग्रुप ऑफ एजुकेशन
विज्ञापन
शारदा ग्रुप के इंस्टीट्यूशन हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इन दिनों 'ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स' प्रोग्राम चल रहा है। 28 मई को शुरू हुआ यह प्रोग्राम 8 दिन तक चलेगा। इस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और डिग्री कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


'ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स' प्रोग्राम का 28 मई को उद्घाटन समारोह हुआ, जिसके अध्यक्ष शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप महथा रहे। फैकल्टी डिवेलपमेंट प्रोग्राम के संचालन की जिम्मेदारी 'ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स' विषय के विशेषज्ञ उमेश जाधव के अलावा मनोज कुमार गुप्ता, आलोक कुमार पांडेय और धीरज कुमार सिंह को सौंपी गई है। इनमें तीन विशेषज्ञों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ (APJAKTU)ने भेजा है।

'ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स' प्रोग्राम का शुभारंभ मां शारदा को माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। इसके बाद हिंदुस्तान कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के एसिस्टेंट प्रोफेसर ए मुकुंद लाल ने सरस्वती वंदना की। कार्यशाला की संयोजिका ह्यूमैनिटी डिपार्टमेंट की अध्यक्ष डॉक्टर ममता शर्मा ने 'चलो फिर एक बार दिखावा करते हैं' से की। 
विज्ञापन


डॉक्टर शर्मा ने अपने संबोधन में मानव मूल्यों को स्थापित करते हुए पशु चेतना से लेकर मानव चेतना तक को पारिभाषित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवेश में भौतिक चकाचौंध से जीवन जीना मुश्किल होता जा रहा है, जिसको आसान बनाने के लिए 'ह्यूमन वैल्यूज एंड प्रोफेशनल एथिक्स' प्रोग्राम के तहत टीचर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है।

इसके बाद हिंस्दुतान कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। डॉक्टर राजीव कुमार ने हिंदुस्तान कॉलेज को नोडल सेंटर घोषित करने के लिए APJAKTU के कुलपति डॉक्टर विनय पाठक का भी धन्यवाद किया। डॉक्टर राजीव ने कहा, 'ख्वाहिशों के बोझ में तू क्या-क्या कर रहा है, इतना तो जीना भी नहीं है जितना तू मर रहा है।'

शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रदीप महथा ने आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को बधाई व धन्यवाद देते हुए कहा कि जीवन की भागदौड़ में मानवीय मूल्य एवं पेशेवर नैतिकता से हम कहीं दूर होते चले जा रहे हैं। हमें अपने पुरखों द्वारा स्थापित चरित्र एवं मानवीय मूल्यों को संजो कर रखना होगा, तभी हम अपने छात्रों को चरित्रवान बना सकते हैं।

APJAKTU की ओर से प्रोग्राम के लिए निुयक्त रॉयल यूनिवर्सिटी एवं भूटान के प्रोफेसर डॉक्टर उमेश जाधव ने कहा कि कार्यक्रम के 8 दिनों में हम स्वाभाविक रूप से निर्णय लेने की क्षमता का विकास कर पाना ही इस कार्यशला का मुख्य उद्देश्य है। APJAKTU नियुक्त प्रेक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी, आलोक कुमार पांडेय और धीरज कुमार सिंह ने हिन्दुस्तान कॉलेज को नोडल सेंटर घोषित किए जाने के लिए प्रबंधन को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें