देश में आर्थिक आधार सुधरने लगे हैं। इकनॉमिक रिफॉर्म्स के बाद अर्थव्यवस्था का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ा है। ऐसे माहौल में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (इलाहाबाद और ग्रेटर नोएडा) के कैंपस में प्लेसमेंट के लिए हलचल तेज है। हालांकि पिछला साल कैंपस प्लेसमेंट के लिहाज से उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन इस साल स्टूडेंट्स को काफी अच्छे मौके मिल रहे हैं।
इस सीजन में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कई बड़ी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आई हैं। इस बार कैंपस का सबसे खास इवेंट रहा 30 बीटेक स्टूडेंट्स का इंफोसिस में प्लेसमेंट। इसके अलावा अन्य कंपनियों की बात करें तो आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और ओप्पो मोबाइल्स ने 15-15 छात्रों को प्लेसमेंट दी।
इंफोसिस के बाद कैंपस में सबसे बड़ा धमाका किया पॉलिसी बाजार डॉट काम ने, जिसने यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के 26 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दी। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में इस साल कई बड़ी कंपनियां आईं, इनके नाम हैं- पेटीएम, केविनकेयर, बायजू, जेनपैक्ट, एचसीएल, फ्लिपकार्ट, वीवो, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, ओप्पो, इंडियामार्ट, एलजी आदि।
कैंपस प्लेसमेंट तो बहुत सारे इंस्टीट्यूट कराते हैं। कंपनियां अलग-अलग कैंपस में जाकर स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दे भी देती हैं, लेकिन कैंपस प्लेसमेंट को जरा हटकर हैंडिल करता है। संस्थान इस काम को अपने छात्रों के भविष्य के लिए बेहद अहम मानता है और यही कारण है वह कैंपस प्लेसमेंट को बिल्कुल कॉरपोरेट तरीके से हैंडिल करता है।
युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (इलाहाबाद और ग्रेटर नोएडा) में कॉरपोरेट रिलेशंस सेंटर का सिर्फ यही काम है कि वह स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट ट्रेंड करता है। यही वजह है कि यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने अपने रीजन में एक अच्छे इंस्टीट्यूट के साथ ही एम्प्लॉयमेंट प्रोवाइडर के तौर पर भी पहचान बना ली है।
खास है कॉरपोरेट ट्रेनिंग का तरीका। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सेकेंड ईयर के दौरान स्टूडेंट्स की प्रतिभा को आंकने का काम शुरू कर दिया जाता है। इसके तहत अलग-अलग एप्टीट्यूड और सब्जेक्ट टेस्ट लिए जाते हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स की कमियों और खूबियों को
ध्यान में रखते हैं उन्हें पर्सनल ट्रेनिंग दी जाती है। मतलब हर छात्रा का अलग कॉरपोरेट पोर्टफोलियो तैयार किया है और स्टूडेंट्स जैसे ही थर्ड ईयर में जाते हैं, उन्हें न केवल कैंपस प्लेसमेंट में इंटरव्यू क्रैक करने का तरीका बताया जाता है, बल्कि यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन अपने स्टूडेंट्स GATE, SAT और GRE की भी तैयारी कराता है।