फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2019: हिंदी और अंग्रेजी में ये अंतर जानकर बदल जाएगी आपकी सोच

Sat, 14 Sep 2019 03:11 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदी दिवस विशेष
विज्ञापन

Hindi diwas 2019: 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस। हमारे देश में 22 भाषाएं बोली जाती हैं पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। महात्मा गांधी ने हिंदी की महत्ता को समझाते हुए एक जनसभा में कहा था, "जैसे अंग्रेज अपनी मातृभाषा अंग्रेजी में बातचीत करते हैं और उसे अपने दैनिक जीवन में प्रयोग में लाते हैं, उसी तरह मेरा आप सब देशवासियों से विनम्र निवेदन है कि आप हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का गौरव प्रदान करें। आज के इस अवसर हम आपको कुछ ऐसे कोट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके विचारों में परिवर्तन ले आएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्नातक लें प्रतियोगिता में भाग, जीतने वाले को मिल रहे हैं 5 लाख रुपये

 हिंदी से जुड़े कुछ विचार जो बदल देंगे आपकी सोच...

"हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है।"
- मैथिलीशरण गुप्त

"जिस देश को अपनी भाषा और अपने साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।" -
डॉ. राजेन्द्रप्रसाद

"हिंदी स्वयं अपनी ताकत से बढ़ेगी।"
- पं. जवाहरलाल नेहरू

"हिंदी द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।"
- स्वामी दयानंद सरस्वती

"मैं दुनिया की सब भाषाओं की इज्जत करता हूँ, परन्तु मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं नहीं सह सकता।"
- विनोबा भावे

"संस्कृत मां, हिंदी गृहिणी और अंग्रेजी नौकरानी है।"
- डॉ. फादर कामिल बुल्के

"सच्चा राष्ट्रीय साहित्य राष्ट्रभाषा से उत्पन्न होता है।"
- वाल्टर चेनिंग

"राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है।"
- महात्मा गांधी

"हिंदी विश्व की महान भाषा है।"
- राहुल सांकृत्यायन

ये भी पढ़ें- 16 साल के प्रियव्रत ने 'महापरीक्षा' पास कर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने भी दी बधाई
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें