फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2019: देश की टॉप 10 भाषाओं में से हिंदी की मांग बढ़ी, इंटरनेट पर भी सबसे आगे

Sat, 14 Sep 2019 03:33 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदी दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया था कि भारत की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। हमारे देश में 22 भाषाएं बोली जाती हैं पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। हर क्षेत्र में हिंदी का विस्तार हो रहा है। अपने देश की मातृभाषा को देश-विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। बीते वर्ष में कितनी मजबूत हुई हिंदी की पकड़ पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

हिंदी शब्द की उत्पत्ति-

हिंदी फारसी भाषा का शब्द है। हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिन्धु (सिन्ध) से हुई है क्योंकि ईरानी भाषा में 'स' को 'ह' बोला जाता है। हिंदी शब्द सिन्धु शब्द का प्रतिरूप है। आज हम जिस भाषा को हिंदी के रूप में जानते है, वह आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है। हिंदी सबसे आसान भाषा में से एक है। जिसे एकदम वैसा ही पढ़ा जा सकता है जैसे वो लिखी गई है।

ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस 2019: हिंदी और अंग्रेजी में ये अंतर जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
 

हिंदी से जुड़ें मुख्य तथ्य-

विज्ञापन

  1. देश की 10 टॉप भाषाओं में हिंदी बोलने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
  2. पिछले 4 दशक में हिंदी बोलने वालों की संख्या में 19 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।
  3. पिछले 10 सालों में टॉप 9 भाषाओं को बोलने वालों की संख्या में गिरावट आई है जबकि हिंदी बोलने वाले 10 करोड़ बढ़े हैं।
  4. मलयालम बोलने वालों की संख्या में 28 फीसदी गिरावट आई है।
  5. हिंदी निदेशालय के सरकारी हिंदी शब्दकोष में बीते 20 साल में शब्दों की संख्या में साढ़े सात गुना बढ़ोत्तरी हुई है।
  6. हिंदी शब्दकोष में अब शब्दों की संख्या 20 हजार से बढ़कर 1.5 लाख हो गई है। 
  7. अंग्रेजी के ऑक्सफोर्ड शब्दकोष में पिछले 30 सालों में केवल 9500 शब्द ही जुड़े हैं।
  8. बीते 5 साल में दक्षिण में हिंदी सीखने वालों की संख्या में 22 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई।
  9. हिंदी 25 लाख लोगों द्वारा मूल भाषा के रूप में बोली जाती है और इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी भाषा का दर्जा प्राप्त है।
  10. इसके अलावा हिंदी भारत के करीब 18 करोड़ लोगों की मातृ भाषा है। करीब 30 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी का इस्तेमाल अपनी दूसरी भाषा के रूप में करते हैं।
  11. दुनिया में करीब 150 देश ऐसे हैं जहां हिंदीभाषी लोग मौजूद हैं। 
  12. हिंदी की जड़ें लगभग 5,000 ईसा पूर्व से बोली जानी वाली संस्कृत भाषा के साथ जुड़ी हुई हैं।
  13. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।
  14.  केंद्र और राज्य सरकारों की करीब 9 हजार वेबसाइट्स ऐसी हैं जो पहले अंग्रेजी में खुलती हैं।
  15. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय युवाओं के स्मार्टफोन में औसतन 32 एप में 8 से 9 हिंदी के हैं। भारतीय युवा यू-ट्यूब पर 93 प्रतिशत हिंदी वीडियो देखते हैं।
  16. डिजिटल मीडिया में हिंदी कंटेंट की मांग करीब 94 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। जबकि अंग्रेजी कंटेंट की मांग इससे काफी कम है।
  17. राज्य स्तर की बात करें तो, हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की आधिकारिक भाषा है।
  18. वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हिंदी को गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।
ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस 2019: आजादी के दो साल बाद ही क्यों मिला हिंदी को राजभाषा का दर्जा...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें