फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कोटे से भरेंगे कांस्टेबल सीटीएस के 13 पद

Fri, 20 Dec 2019 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निदेशालय पुलिस कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस में पूर्व सैनिक कोटे से कांस्टेबल सीटीएस के 13 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के रोजगार सेल में 23 दिसंबर को साक्षात्कार लेगा। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए हैं। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी कांस्टेबल कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विस के रूप में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के पूर्व सैनिकों के आठ, एससी वर्ग के पूर्व सैनिकों के दो, एसटी का एक और ओबीसी वर्ग के दो पद भरे जाएंगे। अन्य वर्गों के भी पद भरे जा रहे हैं, लेकिन पूर्व सैनिक कोटे से पद भरने को 23 दिसंबर को साक्षात्कार हैं। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी अनुपम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सैनिक कोटे से 13 सीटीएस कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। विभाग के रोजगार सेल में 23 दिसंबर को साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें