फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hijab Controversy Row: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, परीक्षाओं में हिजाब पहनने पर रहेगी पाबंदी

Thu, 02 Mar 2023 01:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Hijab Controversy Row: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, परीक्षाओं में हिजाब पहनने पर रहेगी पाबंदी 
विज्ञापन
Hijab Controversy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka Hijab Controversy Row: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि राज्य बोर्ड परीक्षाओं में हिजाब पहनने पर रहेगी पाबंदी बरकरार रहेगी।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार नियमों से समझौता नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाली छात्राओं को परीक्षा केंद्र परिसर तक हिजाब पहनकर जाने की अनुमति है लेकिन परीक्षा कक्ष में उन्हें हिजाब को उतारना होगा।  

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने नौ मार्च से शुरू होने वाली पीयू यानी प्री-यूनिवर्सिटी की द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की मुस्लिम छात्राओं के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि स्नातक कॉलेजों के प्राचार्यों और अन्य को हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है।

स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि चूंकि हिजाब का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में है, वार्षिक परीक्षा के दौरान हिजाब की अनुमति देने का सवाल ही नहीं उठता। इस वजह से हम इस बात को गंभीरता से नहीं लेते कि कौन सी छात्रा हिजाब नहीं पहनने देने से परीक्षा में फेल हो जाती है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभागीय सूत्रों ने कहा कि उडुपी, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में स्नातक कॉलेजों की कुछ मुस्लिम छात्राओं ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों से हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देने के लिए याचिका दायर की थी।

पिछले हफ्ते परीक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति के लिए दो अनुरोध आए थे और हमने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही दक्षिण कन्नड़ जिले के एक कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि सभी छात्र परीक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें