फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी में दाखिले की तिथि से लेकर जरूरी जानकारी है यहां

Sun, 26 Jul 2020 12:57 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली विश्विद्यालय (DU- Delhi University) में एंट्रेंस आधारित यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन करनी की तिथि को पहले ही बढ़ा दिया था। बता दें कि 31 जुलाई तक इच्छुक छात्र एंट्रेंस आधारित यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये तिथि विश्विद्यालय द्वारा कई बार बदली गई है। आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हुई थी और अंतिम तिथि 4 जुलाई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 18 जुलाई किया गया और अब फिर से इसे बढ़ाया गया। वहीं कट ऑफ आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगी। बता दें कि 01 अगस्त से ईसीए कोटे के जरिये दाखिला लेने वालों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, सर्टिफिकेट में गड़बड़ी ना हो इसके लिए दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां जानें UPSC परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, सिलेबस और पैटर्न की भी लें जानकारी
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  1. डीयू में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए फॉर्म जमा कराने का एक रिकॉर्ड बन सकता है।
  2. स्नातक की लगभग 71 हजार सीटों के लिए अब तक तीन लाख से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं, जबकि चार लाख 66 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। 
  3. अभी तक स्नातक की सीटों के लिए कुल 4,66,382 पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि इनमें से 3,01,022 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं।
  4. इनमें सबसे अधिक 1,94,295 आवेदन सामान्य श्रेणी के हैं और ओबीसी श्रेणी के 56,835 आवेदन जमा हुए हैं। ये आंकड़े 24 जुलाई तक के हैं।
  5. इस बार आवेदन बढ़ने का एक कारण छात्रों को आवेदन के लिए ज्यादा दिन मिलना और गलती होने पर दुबारा फॉर्म भरने की छूट है।
  6. गलती होने पर आवेदक एक से ज्यादा फॉर्म भर रहे हैं। डीयू में औसतन हर साल दस फीसदी आवेदक बढ़ जाते हैं।
  7. इस बार यह आवेदक दस फीसदी से अधिक बढ़ेंगे। इसके पीछे एक कारण ईसीए के दाखिले अब जाकर खुलना भी है।
ये भी पढ़ें- इस सूबे में शिक्षण संस्थानों का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ घर से करेगा काम, सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें