फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave Effect: गर्म हवाओं के थपेड़ों से हालात खराब, ओडिशा के स्कूलों में पांच दिन तो बंगाल में गर्मी छुट्टी का एलान 

Wed, 27 Apr 2022 07:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Heatwave in Odisha: ओडिशा में प्रचंड गर्मी और लू चलने के कारण राज्य सरकार ने कई क्षेत्रों में बच्चों के स्कूल बंद करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल ओडिशा - फोटो : अमर उजाला - सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तटीय राज्य ओडिशा इन दिनों गर्म हवाओं के थपेड़ों से धधक रहा है। प्रचंड गर्मी और लू चलने के कारण राज्य सरकार ने कई क्षेत्रों में बच्चों के स्कूल बंद करने का एलान किया है। अत्यधिक गर्मी के कारण जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन


ओडिशा सोमवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा, जिससे राज्य सरकार ने मंगलवार से पांच दिनों के लिए सभी स्कूलों की कक्षाएं निलंबित कर दीं। मौसम विभाग ने कहा कि कटक, खुर्दा, अंगुल, सुबरनापुर, बौध और नयागढ़ जिलों सहित कई जिलों ने भीषण गर्मी की मार झेली है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। 

बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी

स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षाएं पांच दिनों के लिए निलंबित रहेंगी। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

यह निर्देश राज्य भर के सरकारी, राज्य सहायता प्राप्त और निजी तौर पर प्रबंधित ओडिया और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों पर लागू होगा। राज्य सरकार ने इससे पहले कोविड-19 महामारी के बीच स्कूलों के बंद होने के कारण छात्रों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए गर्मी की छुट्टी की अवधि 50 दिनों से घटाकर 10 दिन करने के लिए कहा था।
  
विज्ञापन

अगले चार-पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा कि आठ मौसम केंद्रों ने 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया, जबकि बोलांगीर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान राज्य भर में कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। इसने अगले चार दिनों के लिए पश्चिमी ओडिशा के सुबरनापुर, बौध और बोलांगीर जिलों में कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट भी जारी किया।

पश्चिम बंगाल में गर्मी छुट्टी का एलान
भीषण गर्मी और लू के चलते पश्चिम बंगाल में भी इस साल गर्मी की छुट्टी जल्दी ही घोषित कर दी गई है। राज्य के शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि 2 मई से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होगी। 

बता दें कि लू तब होती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री अधिक और मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस होता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें