फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा में 27 फरवरी से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा; जानें कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट

Sun, 05 Jan 2025 04:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 15 मार्च के बीच किया जाएगा। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी को शुरू होगी और 28 मार्च को समाप्त होगी। एचबीएसई जल्द ही बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित करेगा।
 
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की के छात्रों को बेसब्री से बोर्ड परीक्षा समय सारणी का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा जनवरी 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। जिन छात्रों ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. के माध्यम से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

HBSE Board Exam Date 2025: फरवरी में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि एचबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। एचबीएसई ऑनलाइन पोर्टल पर विस्तृत विषयवार तिथि पत्र की प्रतीक्षा है।

बोर्ड ने नवंबर में परीक्षा के आयोजन से जुड़ा शॉर्ट नोटिस जारी किया था। एचबीएसई ने इस नोटिस में बताया था कि राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी को शुरू होगी और 15 मार्च को समाप्त होगी। इसमें यह भी बताया गया था कि सूबे में इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 28 मार्च, 2025 तक किया जाएगा।

Haryana Board Date Sheet 2025: जल्द जारी होगी डेटशीट

पिछले साल हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम 04 जनवरी, 2024 को घोषित किया था। जारी डेटशीट के अनुसार, पिछले वर्ष राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, माध्यमिक या कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर 26 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं थीं। अब चूंकि बोर्ड परीक्षा तिथियों का खुलासा कर दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि डेटशीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

HBSE Date Sheet 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

जो छात्र वार्षिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे टाइमटेबल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
  • आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर जाएं।
  • उपलब्ध एचबीएसई 10वीं कक्षा डेट शीट 2025/एचबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • समय सारणी देखें और डाउनलोड करें।
  • परीक्षा के उद्देश्य से इसे सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें