Haryana Board Exam 2025: इस दिन शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 15 मार्च को समाप्त होगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 26 फरवरी से 28 मार्च तक निर्धारित है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और आवश्यक स्टेशनरी आइटम ले जाना आवश्यक होगा।

पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
एचबीएसई 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण मानदंड 2025 के अनुसार, छात्रों को हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय (सिद्धांतिक और व्यावहारिक सहित) में और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Haryana Board Date Sheet 2025: जल्द जारी होगी डेटशीट
पिछले साल हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम 04 जनवरी, 2024 को घोषित किया था। जारी डेटशीट के अनुसार, पिछले वर्ष राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, माध्यमिक या कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर 26 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं थीं। अब चूंकि बोर्ड परीक्षा तिथियों का खुलासा कर दिया है, ऐसे में उम्मीद है कि डेटशीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।