63 फीसदी रहा एचबीएसई 10वीं, 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 62.89 फीसदी, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक में 63.78 फीसदी दर्ज किया गया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की एक दिवसीय ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं में पास प्रतिशत 70.40 फीसदी, कक्षा 12वीं में 67.49 फीसदी था। 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को एक ही दिन आयोजित की गई थी।
हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट का परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंक सुधार परीक्षा के परिणाम की जांच करने का आसान तरीका जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण कर सकते हैं -
-
चरण 1- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जाएं।
-
चरण 2- होम पेज पर 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
चरण 3- लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
चरण 4- विवरण जमा करें और कंपार्टमेंट परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
चरण 5- उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर लें एवं प्रिंट आउट ले लें।