फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Board Exam Result: हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे देखें 10वीं 12वीं का परिणाम

Fri, 12 Aug 2022 09:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Compartment Result 2022 Declared: बीएसईएच कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। छात्रों को अपने एचबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम को देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Compartment Result 2022 Declared: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 को एचबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीएसईएच कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

छात्रों को अपने एचबीएसई 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 2022 को देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करना होगा। इस साल, एचबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 अकादमिक / ओपन स्कूल) में कुल 65,389 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 40,837 लड़के और 24,552 लड़कियां हैं। परीक्षा राज्य भर के 126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

63 फीसदी रहा एचबीएसई 10वीं, 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 62.89 फीसदी, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक में 63.78 फीसदी दर्ज किया गया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की एक दिवसीय ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं में पास प्रतिशत 70.40 फीसदी, कक्षा 12वीं में 67.49 फीसदी था। 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को एक ही दिन आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट का परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंक सुधार परीक्षा के परिणाम की जांच करने का आसान तरीका जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण कर सकते हैं - 
  • चरण 1- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जाएं।
  • चरण 2- होम पेज पर 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3- लॉगिन विंडो में, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4- विवरण जमा करें और कंपार्टमेंट परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5- उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर लें एवं प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें