HBSE Compartment Exam 2025: 4 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी परीक्षाएं
इस वर्ष लगभग 27,600 छात्र-छात्राएं हरियाणा के 65 परीक्षा केंद्रों पर पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा 4 जुलाई को एक दिन के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।
Haryana Board 10th-12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल 92.49% छात्र पास हुए हैं। लड़कियां 94.06% के साथ आगे रहीं, जबकि 91.07% लड़के सफल हुए। वहीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.66% छात्र सफल हुए। स्ट्रीमवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां 89.41% छात्राएं पास हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।
HBSE Compartment Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले bseh.org.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Admit Card – Secondary/Sr. Secondary Compartment Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर / छात्र का नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
- अब “Search” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
- अपने स्कूल से फोटोग्राफ वेरीफाई और स्टाम्प कराना अनिवार्य है। बिना सत्यापित एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।