फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Compartment Admit Card: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड

Tue, 01 Jul 2025 01:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Compartment Admit Card 2025: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
 
परीक्षा स्तर परीक्षा तिथि कुल विद्यार्थी लड़के लड़कियां
सीनियर सेकेंडरी (12वीं) 4 जुलाई 2025 16,842 10,403 6,439
सेकेंडरी (10वीं) 5 से 14 जुलाई 2025 10,794 6,750 4,044
विज्ञापन
विज्ञापन

HBSE Compartment Exam 2025: 4 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी परीक्षाएं

इस वर्ष लगभग 27,600 छात्र-छात्राएं हरियाणा के 65 परीक्षा केंद्रों पर पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा 4 जुलाई को एक दिन के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।

Haryana Board 10th-12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल 92.49% छात्र पास हुए हैं। लड़कियां 94.06% के साथ आगे रहीं, जबकि 91.07% लड़के सफल हुए। वहीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.66% छात्र सफल हुए। स्ट्रीमवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां 89.41% छात्राएं पास हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।

HBSE Compartment Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले bseh.org.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Admit Card – Secondary/Sr. Secondary Compartment Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर / छात्र का नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
  • अब “Search” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
  • अपने स्कूल से फोटोग्राफ वेरीफाई और स्टाम्प कराना अनिवार्य है। बिना सत्यापित एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें