फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 10th Result OUT: दीपिका 499 अंक लाकर बनीं टॉपर, भिवानी का नाम किया रोशन; 16 बच्चों ने टॉप-3 में बनाई जगह

Thu, 14 May 2026 12:54 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE 10th Result OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में इस वर्ष कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 498 अंकों के साथ चार छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
HBSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE 10th Result OUT: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कई अन्य छात्रों ने भी उच्च अंक लाकर राज्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

विज्ञापन


इस बार 10वीं के परिणाम में दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु रहे, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर 11 छात्रों ने टॉप सूची में जगह बनाई।
 

स्थान छात्र/छात्रा का नाम स्कूल जिला अंक
प्रथम दीपिका आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान भिवानी 499
द्वितीय रोनक बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा चरखी-दादरी 498
द्वितीय खुशी एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन हिसार 498
द्वितीय अंतु स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब हिसार 498
द्वितीय दीपांशु बालाजी व.मा.वि., भुंगरका महेन्द्रगढ़ 498
तृतीय काव्यांश रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क सोनीपत 497
तृतीय दीक्षा टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड, मंगाली हिसार 497
तृतीय साक्षी श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा हिसार 497
तृतीय आरजु पिंक सिटी हाई स्कूल, बिसला फतेहाबाद 497
तृतीय मानशी आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन कैथल 497
तृतीय आशु होली व.मा.वि., सिवानी मंडी भिवानी 497
तृतीय मनुराज मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा पानीपत 497
तृतीय सकोमल बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा हिसार 497
तृतीय गीता रा.व.मा.वि., सुंडाना रोहतक 497
तृतीय महक आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां भिवानी 497
तृतीय वंश देव महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना जींद 497
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 89.60% बच्चे पास 

हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 में नियमित परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 70.02% दर्ज किया गया। इस परीक्षा में नियमित श्रेणी में कुल 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 6,201 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया है।

श्रेणी विवरण
कुल पास प्रतिशत (नियमित) 89.60%
स्वयंपाठी पास प्रतिशत 70.02%
कुल परीक्षार्थी (नियमित) 2,76,640
उत्तीर्ण परीक्षार्थी 2,47,860
एसेंशियल रिपीट 6,201
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें