फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal HS Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, कुल 91.23% बच्चे पास; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Thu, 14 May 2026 10:46 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBCHSE West Bengal HS Result OUT: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। छात्र अब अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी 2026 के उच्च माध्यमिक परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा।
विज्ञापन
WBCHSE West Bengal HS Result OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

West Bengal HS Result 2026: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (West Bengal Council of Higher Secondary Education) ने आज 14, मई 2026 को कक्षा 12वीं (HS) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अपने रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उसी दिन राज्यभर में मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी वितरित की जा रही है।

विज्ञापन




बोर्ड द्वारा जारी 2026 के उच्च माध्यमिक परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन 92.47% और लड़कों का 89.79% रहा। इस बार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
रैंक नाम अंक प्रतिशत
1 अद्रितो पाल 496 99.2%
2 जिष्णु कुंडू 495 99.0%
2 रितोब्रता नाथ 495 99.0%
2 ऐतिह्या पच्छल 495 99.0%
3 देबाप्रिया मजी 494 98.8%
3 तन्मय मंडल 494 98.8%
3 सौम्या रॉय 494 98.8%
3 सुभयान मंडल 494 98.8%
3 प्रीतम बल्लव 494 98.8%

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों जैसे wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “WBCHSE Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका कक्षा 12वीं का रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें