फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Board Exam 2023: 10वीं-12वीं के लिए 28 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, हरियाणा बोर्ड ने आगे बढ़ाई अंतिम तिथि

Tue, 22 Nov 2022 10:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Board 10th-12th Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के आवेदन फॉर्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Haryana Board 10th-12th Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board 10th-12th Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के आवेदन फॉर्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव और एचबीएसई के सचिव कृष्ण कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा के लिए वार्षिक परीक्षा मार्च-2023 के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि जोकि पहले बिना विलंब शुल्क के 21 नवंबर, 2022 तक निर्धारित थी, उसे आगे बढ़ा दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए छात्र अंतिम तिथि 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने आगे कहा कि इसके बाद छात्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर, 2022 के बीच 300 रुपये के विलंब शुल्क का भुगतान करके बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर पाएंगे। एक अतिरिक्त अवसर के तौर पर छह दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच छात्रों को 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर भर सकते हैं। 

 

10वीं के लिए इतना देना होगा परीक्षा शुल्क

बोर्ड अधिकारियों ने आगे बताया कि माध्यमिक/ प्री-मिडिल परीक्षा के नियमित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 700 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपये और 100 रुपये प्रैक्टिकल विषय के लिए यानी कुल शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 10वीं कक्षा के छात्र को यदि अतिरिक्त विषयों की परीक्षा में शामिल होना है तो उसे परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करना होगा। जबकि स्वयंपाठी एवं प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। 

 

विज्ञापन

12वीं के लिए इतना लगेगा परीक्षा शुल्क

उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के नियमित छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये, माइग्रेशन शुल्क 100 रुपये और व्यावहारिक विषय के लिए शुल्क 100 रुपये है यानी कि कुल शुल्क 1,050 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 12वीं कक्षा के छात्र को यदि अतिरिक्त विषय की परीक्षा देनी है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करना होगा। हरियाणा बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी प्राइवेट छात्रों के लिए एक बार का परीक्षा शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि हरियाणा बोर्ड ने स्वयंपाठी एवं प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें