फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हरियाणा में कब से खुलेंगे दसवीं-बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल और कितने घंटे लगेगी क्लास 

Fri, 11 Dec 2020 02:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में जल्द ही दसवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अगले हफ्ते 14 दिसंबर से स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। सूबे की सरकार ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


रोजाना तीन घंटे के लिए खुलेंगे स्कूल
स्कूल रोजाना सिर्फ 3 घंटे के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खोले जाएंगे। 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल 21 दिसंबर से खुलेंगे। बता दें कि नौ महीने से ही स्कूल बंद हैं और अब धीरे-धीरे कई राज्यों में खुल रहे हैं। केंद्र सरकार ने नौवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति पहले ही दे दी है। हालांकि, छात्र अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद ही स्कूल आ सकेंगे। कई राज्यों ने अपने यहां कोरोना की स्थिति के देखते हुए स्कूलों को खोलने की तारीख अपने हिसाब से तय की है। 

इसे भी पढ़ें-सावधान! CBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर वायरल हो रही ये फेक डेटशीट, जानें पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में स्कूल आने से पहले सामान्य स्वास्थ्य जांच करानी होगी। उन्हें विद्यालय को एक रिपोर्ट सबमिट करनी होगी, जिसमें यह जानकारी दी जाएगी कि छात्र को कोरोना के लक्षण नहीं हैं और उसका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य रिपोर्ट स्कूल ज्वॉइन करने की तारीख से 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-International Gita Mahotsav 2020: 55 हजार स्कूली छात्र करेंगे भगवत गीता के श्लोकों का पाठ
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें