फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने लिया ये अहम फैसला

Fri, 03 Apr 2020 07:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से साफ कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अभिभावकों से फीस न ली जाए। सरकार ने तुरंत प्रभाव से निजी स्कूलों के फीस लेने पर पाबंदी लगा दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में इस निर्देश का पालन करवाएं और इस संबंध में निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी करें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल बंद हैं और परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। सूबे की सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया है कि लॉकडाउन अवधि के दौरान कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से किसी भी तरह का शुल्ल वसूल नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि लॉकडाउन के दौरान कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं और फौरन फीस जमा करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में सभी जिलों में मौजूद प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया गया है कि लॉकडाउन के खत्म होने तक कोई भी स्कूल शुल्क की मांग नहीं करेगा। प्राइवेट स्कूल लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति काबू होने के बाद जब स्कूल खुलेंगे तभी अभिभावकों से शुल्क की मांग करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें